छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

कन्याओं और महिलाओं का सम्मान ही माता की सच्ची उपासना- जानकी गुप्ता

तेजस्विनी फाउंडेशन द्वारा नवरात्रि के अवसर पर एवं महिलाओ का सम्मान एवं कन्या पूजन के कार्यक्रम का आयोजन।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। तेजस्विनी फाउंडेशन द्वारा नवरात्रि के अवसर पर एवं महिलाओ का सम्मान एवं कन्या पूजन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, मुख्यअतिथि एएसपी मेघा टेंभुरकर जी ने मातृशक्तियों का मार्गदर्शन कर उनका हौसला बढ़ाया एवं महिलाओ को स्वालंबी बनने की बात कही, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सारिका वैद्य ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति एप की जानकारी दी।
कार्यक्रम में अध्यक्ष जानकी गुप्ता ,सचिव तरला दमाहे, समाजसेवी ऊषा गुप्ता ,प्रभा श्रीवास्तव,कामिनी कौशिक ,कनक शाह ,नीता नेताम ,मनीषा छाजेड़, प्रिया पंजवानी, बिथिका विश्वाश, पार्षद सुशीला तिवारी ,ममता शर्मा ,नीलू पवार आदि ने नवरात्रि की पंचमी तिथि को महिलाओ के सम्मान ,संघर्ष और महत्व पर आयोजित कार्यशाला में अपने विचार व्यक्त किए ,उपस्थित अतिथियों एवं मातृशक्तियो द्वारा कन्याओं का देवी दुर्गा के रूप में पूजा अर्चन कर जिनकी बदौलत आज समाज में महिलाएं सुरक्षित है उस पुलिस प्रशासन की शक्ति स्वरूपा
श्रीमती सत्यकला रामटेके
यातायात प्रभारी
सुश्री रेवती वर्मा
सूबेदार ,धमतरी
श्रीमती ललेश्वरी गावड़े
वेटलिफ्टिंग में प्रथम
श्रीमती सोनिया निषाद
कबड्डी में द्वितीय स्थान
श्रीमती अमृता सेंगर
स्टेट राइफल शूटिंग में 4 गोल्ड मेडल
का सम्मान कर बालिका एवं महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संकल्प लिया गया ,अध्यक्ष जानकी गुप्ता ने कहा कि कन्याओं और महिलाओं का सम्मान ही माता की सच्ची उपासना है।
तरला दमाहे ने माता की सेवा में भजन एवं नारी शक्ति पर सुंदर गीत प्रस्तुत का महिलाओ में जोश भर दिया, कृति फाइन आर्ट्स स्कूल के द्वारा बालिका एवं महिला सुरक्षा पर पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया ,प्रदर्शनी में समृद्धि गुप्ता , युक्ति ध्रुव,चहक मंगलानी ,संस्कृति गुप्ता , लावण्या ध्रुव, राध्या अग्रवाल , अनन्या गुप्ता ,आयुक्ता चावला ,रूही मंगलानी ने भाग लिया, जिसका सम्मान पत्र लीनेश क्लब अध्यक्ष प्रभा श्रीवास्तव द्वारा वितरित किया गया, संस्थापक हुमैरा परवीन ,प्रदेश अध्यक्ष अनिता अग्रवाल, प्रभारी हर्षा साहू ने शुभकामनाएं प्रेषित की, आभार प्रदर्शन श्रीमती ऊषा गुप्ता के द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button