छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

पार्षद सहित 10 युवक जुआ खेलते पकड़े गए, रसूखदारों को छुड़ाने रात भर घनघनाते रहे

सच तक इंडिया रायपुर दुर्ग । मोहन नगर पुलिस ने जुआ खेलते पार्षद सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में महापौर का रिश्तेदार भी शामिल है। पूरी रात इन रसूखदारों को छुड़ाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों के फोन घनघनाते रहे, किंतु किसी भी रसूखदार की बात पुलिस ने नहीं सुनी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी नकारी के अनुसार मोहन नगर पुलिस ने दीपक नगर के एक होटल में जुआ खेलते हुए शहर के रसूखदार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने होटल के कमरे में 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कल गुरुवार की रात को अचानक मोहन नगर पुलिस व एसीसीयू की 7 टीम ने दीपक नगर के एवलोन होटल में दबिश दी। इस होटल में लंबे समय से जुआ खिलाने की शिकायत मिल रही थी।

बताया ताया जाता है कि इस होटल को शहर के प्रमुख ज्वेलर्स व्यापारी इस समय संचालित करते है। इस होटल में समाज विशेष के प्रमुख लोगों द्वारा जुआ खेला जाता है और उनके लिए होटल के कमरे उपलब्ध कराए जाते हैं, इस बात की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा।

वार्ड 07 शिक्षक नगर के कांग्रेसी पार्षद मनदीप सिंह भाटिया सहित कई जुआरी जुआ खेलते पकड़े गए, महापौर के भतीजे व रिश्तेदार भी शामिल थे। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शहर के बाहुबली राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मोहन नगर थाने भी पहुंच गए। सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने इन जुआ खेल रहे, रसूखदार लोगों को छुड़ाने के लिए जोर लगाया परंतु पुलिस ने किसी की नहीं सुनी।

Related Articles

Back to top button