पार्षद पति की जमकर पिटाई…..रिटायरमेंट पार्टी के दौरान शराब पीकर कर रहे थे गाली गलौज, मामला दर्ज

सच तक इंडिया रायपुर दुर्ग जिले के रिसाली नगर निगम अंतर्गत वार्ड 15 मौहारी की कांग्रेस पार्षद ईश्वरी साहू के पति और देवर की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि शिव मंदिर के पास रिटायरमेंट पार्टी के दौरान दोनों शराब के नशे में पहुंचे और लोगों से गाली गलौज करने लगे। इससे विवाद बढ़ गया और लोगों ने दोनों को गिराकर लात घूंसों से जमकर पीट दिया। नेवई पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर अपराध दर्ज किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मारपीट की घनटा के बाद पार्षद ईश्वरी साहू नेवई थाने पहुंची और मारपीट व गालीगलौज करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराने की बात कही। यह सुनकर दूसरे पक्ष से उमेश रावटे व व उसके सपोटर पहुंच गए। दोनों पक्षों का हंगामा देखते हुए नेवई थना प्रभारी आनंद शुक्ला ने दोनों के खिलाफ मारपीट का काउंटर अपराध दर्ज किया है। अब ये वीडियो शोसल मीडिया में वायरल हो रहा है।
पार्षद ईश्वरी साहू की तरफ से प्रदीप साहू (44 साल) ने शिकायत दर्ज कराई है कि वो शिव मंदिर पास मौहारी मरोदा में रहता है। मजदूरी का कार्य करता है। बीते 30 जून को दोपहर 3:30 बजे वो सामुदायिक भवन शिव मंदिर के पास मौहारी मरोदा में उमेश रावटे की दादी की रिटायरमेंट पार्टी में गया था। वहां कुछ लोग एक दूसरे को गाली दे रहे थे।
इस पर पार्षद ईश्वरी साहू और उसके भाई ने उन्हें मना किया तो वो लोग उनसे झगड़ा करने लगे। उल्टा उन्हीं से गाली गलौज करने लगे। जब ईश्वरी साहू ने उनका विरोध किया तो उन लोगों ने दोनों भाईयों को बुरी तरह लात घूंसो से पीटा। इसके बाद ईश्वरी साहू और कुछ अन्य लोगों ने बीच बचाव करके मामले को शांत कराया।
वहीं दूसरे पक्ष से उमेश रावटे (21 साल) ने शिकायत में बताया कि वो मौहारी मरोदा में रहता है। मजदूरी का कार्य करता है। वो अपनी दादी की रिटायर्डमेंट पार्टी में व्यस्त था। वहां उसके रिश्तेदार और मेहमान भी थे। ईसी दौरान प्रदीप साहू व ईश्वरी साहू आये और हल्ला कर रहे हो कहकर मां बहिन की अश्लील गालियां देने लगे। मना करने पर प्रदीप साहू और ईश्वरी साहू उससे गाली गलौज करने लगे। इसके बाद उन लोगों ने उन्हें बुरी तरह पीटा।



