छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर मंडल में सिंगल यूज प्लास्टिक को कहें ना थीम पर चलाया गया व्यापक जागरूकता अभियान

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे द्वारा 1 से 7 नवम्बर तक आयोजित ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल में मिशन लाइफ के तहत विभिन्न जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
इसी कड़ी में सिंगल यूज प्लास्टिक को कहें ना थीम के अंतर्गत मंडल के सभी स्टेशनों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सफाई मित्रों एवं रेलवे वेंडर्स की सहभागिता से स्टेशन परिसर में जन-जागरूकता रैली आयोजित की गई। यात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इसके उपयोग से बचने तथा प्लास्टिक के विकल्प के रूप में जूट एवं कपड़े से बने पुन: उपयोग योग्य बैग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा सभी प्रमुख स्टेशनों के उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से संदेश प्रसारित कर तथा पोस्टर एवं बैनर का प्रावधान कर एवं यात्रियों से संवाद कर सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करने एवं स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button