छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

अवैध रूप से शराब के साथ विकास सुना गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर – पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों को शराब की अवैध बिक्री एवं तस्करी रोकने व कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी तारतम्य में दिनांक 27.02.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत आरा गेट के पास शास्त्री बाजार रायपुर में एवं व्यक्ति स्कुटी क्रमांक CG-04-DE-2090 में बैठकर अवैध रूप से शराब बिक्री तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गोलबाजार के नेतृत्व में थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में उक्त संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम विकास सुना पिता हरिपाल सुना उम्र 26 साल पता ग्राम धुनकेड़ा, थाना सेनतला, जिला बलांगीर उड़ीसा हाल पता राधिका होटल थाना मौदहापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे गहरे हरे रंग के बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर AB Budwieser Super Premium Beer Trade Mark America Registered लिखा 31 बोतल अंग्रेजी शराब रखा होना पाया। शराब रखने/बिक्री करने के संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखे 31 बोतल AB Budwieser Super Premium Beer अंग्रेजी शराब, बिक्री रकम 940/- एवं घटना में प्रयुक्त स्कुटी वाहन एक्टिवा 4G क्रमांक CG-04-DE-2090 जुमला कीमती 17,760/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में दिनांक 27.02.2024 को अपराध क्रमांक 85/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – विकास सुना पिता हरिपाल सुना उम्र 26 साल पता ग्राम धुनकेड़ा, थाना सेनतला, जिला बलांगीर उड़ीसा

हाल पता राधिका होटल थाना मौदहापारा रायपुर

Related Articles

Back to top button