छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

सुकमा में चिंताकोटा के जंगल में लावारिस हालत में मिलीं 10 वाहन जप्त

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुकमा। जिले के थाना कोन्टा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिंताकोटा (ग्राम पंचायत डोण्डरा) के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में कुछ कारें और ऑटो लावारिस हालत में खड़े हैं। सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई । तलाशी के दौरान मंगलवार रात्री में जंगल से कुल 10 वाहन (3 कारें एवं 7 ऑटो) लावारिस अवस्था में पाए गए, जिन्हें गवाहों के समक्ष जप्ती पत्रक तैयार कर धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्त किया गया।
लावारिस हालत में मिलीं 10 गाडिय़ों में 1. कार: सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर (क्रमांक: टीएस 28 एम 8831) 2. कार: भूरे-काले रंग की इकोस्पोर्ट (क्रमांक: टीएस 10 ईएल 0671) 3. कार: सफेद रंग की मारुति अर्टिगा (क्रमांक: टीएस 11 ईआर 5378) 4. ऑटो: क्रमांक एपी 26 टीडी 4892, 5. ऑटो: काला-पीला रंग (क्रमांक: टीएस 04 यूबी 0351) 6. ऑटो: काला-पीला रंग (क्रमांक: एपी 05 टीएक्स 7582) 7. ऑटो: काला-पीला रंग (क्रमांक: एपी 05 टीबी 7139) 8. ऑटो: काला-पीला रंग (क्रमांक: एपी 20 टीए 9802) 9. ऑटो: काला-पीला रंग (क्रमांक: एपी 38 डब्ल्यूजी 1857) 10. ऑटो: काला-पीला रंग (क्रमांक: एपी 39 डब्ल्यूएस 6337) सभी वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की गई है एवं जप्तशुदा वाहनों को बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। जंगल में इन वाहनों के लावारिस मिलने के कारणों तथा इनके स्वामियों के संबंध में अग्रिम जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button