छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

बच्चों ने छह दिन में याद कर सुनाई 40 चौपाइयों वाली हनुमान चालीसा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में बच्चों को जिस जुनून के साथ शिक्षा दी जाती है, उतनी ही शिद्दत के साथ बच्चों में संस्कार भी रोपित किए जाते हैं। इस बार बच्चों को हनुमान चालीसा याद करने का लक्ष्य दिया गया। बच्चों का उत्साह तो देखिए, महज छह दिन में ही 40 चौपाइयों वाली हनुमान चालीसा याद कर डाली। जब मंच पर आकर बारी-बारी से बच्चों ने पूरी हनुमान चालीसा सुनाई, तो प्राचार्य सहित समस्त शिक्षकों ने खूब तालियां बजाईं।

शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि मंडल में हर शनिवार को होने वाले हनुमान चालीसा पाठ का क्रम स्कूल में भी प्रारंभ किया गया है। पिछले शनिवार को हमने बच्चों से कहा था कि वे हनुमान चालीसा याद करें, बच्चों ने इसमें उत्साह दिखाया और पूरी चालीसा याद कर ली। पहली से पांचवीं तक के कई बच्चों ने पूरी चालीसा पढ़कर सुनाई। इसमें अभिज्ञा शुक्ला, गूंजिता साहू, ईशान वर्मा, दिव्यांशी साहू, दीक्षा साहू, दिव्या साहू, हर्षित साहू, आराध्या पांडे, गीतांजलि राव, काव्या साहू, तायशा मानिकपुरी, ख्याति साहू, भोज कृष्णा साहू, आशीष ठाकुर, मोक्ष पाल, सर्वज्ञ जगत, हर्षिता श्रीवास, तन्मय साहू, मोक्ष साहू, आशीष साहू ने पूरी हनुमान चालीसा सुनाई। प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उप प्राचार्य राहुल वोडितेलवार, शिक्षक विवेक सिंह राजपूत और वनिता बैरागड़े ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर पुरस्कृत किया।

Related Articles

Back to top button