छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

ग्रामीणों में आक्रोश, बोले गांव नहीं छोड़ेंगे:भूपेश बोले- भाजपा की गुटबाजी के चलते मकान तोड़े गए; साव का पलटवार- कोई गुटबाजी नहीं, हमें लड़ाने की कोशिश न करें

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दूसरे दिन मंगलवार को नकटी गांव में मलबे के बीच प्रभावित परिवारों का दर्द फिर सामने आया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि वे गांव नहीं छोड़ेंगे। अतिक्रमण तोड़े जाने के दूसरे दिन कांग्रेस नेताओं ने नकटी में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर लड़ाई लड़ने की बात कही। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व विधायक धनेंद्र साहू, विकास उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता गांव पहुंचे।

इस मौके पर भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा की गुटबाजी से ग्रामीणों के मकान तोड़े गए हैं। ग्रामीण सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पास गए, इस कारण सरकार से जुड़े लोगों ने ग्रामीणों के घर उजाड़ दिए। इसके जवाब में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि भाजपा में ऐसी कोई गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि भूपेश हमें आपस में लड़ाने की कोशिश न करें। अपनी पार्टी पर ध्यान दें। भाजपा एकजुट है और जनहित में काम कर रही है। वहीं, लोगों ने कहा कि हर स्तर पर सिर्फ आश्वासन मिला है।

प्रभावित 66 परिवारों को मकान दे दिए गए हैं : सीएम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाए जाने के संबंध में कहा कि ग्रामीणों को कई बार नोटिस दिया गया था। ऐसा नहीं है कि अचानक कार्रवाई की गई है। प्रभावित 66 परिवारों को ईडब्ल्यूएस मकान दिए गए हैं और ग्रामीण वहां शिफ्ट भी हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button