अनन्या पांडे की कॉल मी बे सीजन 2 के गाने तू कह दे तो ने मचाई धूम, अनुव जैन का हुआ ओटीटी डेब्यू

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पॉपुलर सिंगर और गीतकार अनुव जैन अपने गानों की सादगी और गहराई के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया कदम बढ़ाते हुए कॉल मी बे सीजन 2 के लिए अपना पहला ओटीटी म्यूजिकल ट्रैक तू कह दे तो जारी कर दिया है।यह अनुव जैन का 16वां ओरिजिनल गाना है। खास बात यह है कि इसके जरिए वह पहली बार किसी म्यूजिक वीडियो में पर्दे पर दिखाई दे रहे हैं। इस गाने में उनके साथ अनन्या पांडे, गुरफतेह पीरजादा, विहान समत और सीरीज की बाकी स्टार कास्ट भी नजर आती है।
कॉन्सर्ट के वायरल क्लिप से बढ़ा एक्साइटमेंट
सीरिज के इस गाने को लेकर क्रेज तब बढ़ गया था, जब अनुव जैन ने कोची में अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान इस गाने का अनरिलीज्ड हिस्सा सुनाया। उन्होंने स्टेज से बताया कि यह उनका 16वां गाना है। उस परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गए। अब दर्शक लगातार यह सवाल पूछ रहे थे कि पूरा गाना कब सुनने को मिलेगा। लाइव शो का वह खास पल अब सभी श्रोताओं तक पहुंच चुका है।



