प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड
उफनते नाले में कार बही, 7 मौतें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भोपाल–देश में मानसून अब वापसी की ओर बढ़ रहा है, लेकिन कई राज्यों में बारिश से जुड़े हादसे जारी हैं। मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में शनिवार को तेज बारिश के बाद उफनते नाले में एक कार बह गई। हादसे में ओडिशा के एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत हो गई। सभी लोग उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर जा रहे थे।



