छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या पर बैन की मांग, डॉक्टरों के अपमान पर एनएमसी को कानूनी नोटिस

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर-– देशभर में चिकित्सकों के साथ हो रही हिंसा और उनके पेशे की छवि धूमिल करने के मामलों को लेकर छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने कड़ा रुख अपनाया है। सोसायटी ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के चेयरमैन डॉ. अभिजात चंद्रकांत शेठ और सचिव डॉ. राघव लैंगर को कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें अभिनेता सनी देओल की आगामी फिल्म ‘सूयार्: अंत से आरंभ तकÓ के प्रमोशनल कंटेंट पर कड़ी आपत्ति जताते हुए रोक लगाने की मांग की गई है। साथ ही मांगें पूरी न होने पर दोनों अधिकारियों से इस्तीफा देने को कहा गया है।

सोसायटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी द्वारा भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि डॉक्टरों के खिलाफ लगातार बढ़ रही हिंसा और दुर्व्यवहार गंभीर चिंता का विषय है। इसके बावजूद एनएमसी ने डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को सख्त दिशा-निर्देश जारी करने में उदासीनता दिखाई है।

Related Articles

Back to top button