छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

धान खरीदी दो दिन और बढ़ी, कोई किसान वंचित नहीं रहेगा: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर।छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सरकार के रुख को स्पष्ट करते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह किसान हितैषी है और किसानों को समृद्ध व उन्नत बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार देश में किसानों को धान का सबसे अधिक समर्थन मूल्य दे रही है और धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जा रहा है।

मंत्री ने बताया कि किसानों की संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की अवधि दो दिन और बढ़ाई गई है, ताकि कोई भी पात्र किसान धान बेचने से वंचित न रह जाए।

कांग्रेस को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं

धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस विषय पर सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं है। मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किसानों के साथ छल किया और चौथी किस्त तक का भुगतान नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों से जुड़ी सरकार है और किसान कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button