प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

BJP मंडल अध्यक्ष की गुंडागर्दी, आउटसोर्स कर्मचारी से मारपीट, वीडियो वायरल

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 ग्वालियर :   सिविल अस्पताल हजीरा में मंगलवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र तोमर पर एक आउटसोर्स कर्मचारी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप लगे। पीड़ित कर्मचारी की पहचान मंगल भदौरिया के रूप में हुई है, जो अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

प्रवेश को लेकर ​हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार विवाद उस समय शुरू हुआ, जब मंडल अध्यक्ष योगेंद्र तोमर अस्पताल के रिपोर्ट कक्ष के अंदर प्रवेश करने लगे। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने उन्हें रिपोर्ट विंडो से रिपोर्ट लेने के लिए कहा। इसी बात पर मंडल अध्यक्ष नाराज हो गए और स्वयं को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताते हुए कर्मचारी से बहस करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने कर्मचारी के साथ गाली-गलौज की और उसकी पीठ पर कोहनी मारकर मारपीट की।

प्रदेशाध्यक्ष की चेतावनी

घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित कर्मचारी ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की, वहीं मध्य प्रदेश संविदा आउटसोर्स कर्मचारी संघ ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कड़ा रुख अपनाया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

मामला दर्ज करने की मांग

संघ की मांग है कि आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया जाए, साथ ही अस्पताल प्रबंधन भी सख्त कार्रवाई करे। वहीं, वायरल वीडियो के बाद प्रशासन पर भी कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है। फिलहाल मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन और पुलिस की भूमिका पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button