छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

अफीम की खेती मामले ने पकड़ा तूल, कांग्रेस ने छेड़ा आंदोलन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्ग  भाजपा नेता के फार्म हाउस में अफीम की खेती के मामले ने तूल पकड़ लिया है, इस विषय को लेकर विपक्षी कांग्रेस आक्रामक है। कांग्रेस नेताओं ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए इस पूरे मामले की जांच कर इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बता दें, कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में एक फार्म हाउस के भीतर लगभग 10 एकड़ जमीन पर कथित रूप से अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। आरोप लगाया गया है कि यह खेती एक भाजपा से जुड़े नेता द्वारा करवाई जा रही थी, जो पहले किसान मोर्चा में पदाधिकारी रह चुके हैं और वर्तमान में पार्टी से जुड़े बताए जा रहे हैं।

मामले के सामने आने के बाद विपक्ष ने राज्य सरकार पर अवैध नशे के कारोबार को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के मामले बढ़े हैं। विपक्ष ने इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विपक्षी नेताओं का यह भी दावा है कि प्रदेश में अवैध नशे के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और युवाओं पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस मुद्दे पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button