एक दिवसीय योग कार्यक्रम अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भातखण्डे ललितकला शिक्षा समिति द्वारा संचालित


अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भातखण्डे ललितकला शिक्षा समिति द्वारा संचालित संस्थाओं गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कमला देवी संगीत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 22.06.2026 को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ’स्वस्थ्य आयु के लिए योग’’ है। योग केवल व्यायाम नही, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और बेहतर जीवन का मार्ग है। योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाये।
इस योग कार्यक्रम में सुक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम और विभिन्न योग मुद्राओं जैसे वज्रासन, पदमासन, गौमुखासन, वक्रासन, नौकासन, धर्नुरासन, मत्स्यासन, भुजंगासान, ताड़ासन, वृक्षासन और मंत्रोच्चार के साथ सूर्य नमस्कार जैसे आसनों की क्रिया कराई गई। योग का महत्व बताते हुए यह समझाया कि योग हमारे मन और शरीर में सामंजस्य स्थापित कर एक ऊर्जा प्रदान करता है जिससे हमारे शारीरिक और मानसिक कष्टों का निवारण होता है।
करो योग – रहो निरोग।
योग कार्यक्रम में गुरुकुल महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता, कमला देवी संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सभी संस्थाओं के शैक्षणिक, अशैक्षणिक स्टॉफ एवं छात्रायें उपस्थित थे।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक सुश्री निधि डोंगरे, योग प्रशिक्षक, द्वारा दिया गया।




