छत्तीसगढ़ताजा खबर

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही, अंधेरे में डूबे उपभोक्ता, रायपुर में दो-दो महीने तक कनेक्शन का इंतजार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 रायपुर गर्मियों के मौसम और बढ़ते बिजली बिल को देखते हुए आम उपभोक्ता तेजी से पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल के लिए आवेदन कर रहे हैँ। यह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। सरकार के इस प्रयास में वेंडर बड़ा रोड़ा बने हुए हैं। वेंडर को कंट्रोल और नियमानुसार कार्य कराने और लापरवाही बरतने पर बिजली विभाग के सोलर शाखा के अधिकारी भी न कोई चेतावनी दे रहे और न ही कार्रवाई कर रहे हैं। हो यह रहा है कि उपभोक्ता के वेंडर चुनने के बाद वेंडर सिस्टम लगा दे रहा है, लेकिन कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी नहीं करने के कारण उपभोक्ता एक से दो महीने तक सोलर सिस्टम शुरू करने के लिए इंतजार करता है। रायपुर में ऐसे कई उपभोक्ता हैं, जो वेंडर की लापरवाही और मनमाने रवैए का शिकार हैं।

स्मार्ट मीटर लगने के बाद होगा चालू

रायपुर क्षेत्र के एसई महावीर विश्वकर्मा ने बताया कि सोलर पैनल तब तक शुरू नहीं हो सकता, जब तक सोलर के इंवर्टर और घर में स्मार्ट मीटर नहीं लग जाता। इससे रियल टाइम उत्पादन व खर्च का डाटा मिल जाएगा। इसके लिए पीएम सूर्य घर के सभी पेपर को वेंडर को क्षेत्र के जोन ऑफिस में जमा करना पड़ता है, जिसके बाद मीटर लगाकर कनेक्शन शुरू किया जाता है। पेपर उपभोक्ता भी जमा कर सकते हैं। लेकिन प्रक्रिया का जानकारी न होने के कारण उपभोक्ता परेशान होता है। वेंडर की ही कनेक्शन शुरू कराने की जिम्मेदारी होती है। बता दें कि 25 सोलर पैनल की उम्र 25 साल है। इसकी जिम्मेदारी भी वेंडर की है।

बिजली बेचने का एग्रीमेंट भी होता है

वेंडर जब कनेक्शन शुरू करने की प्रक्रिया क्षेत्र के बिजली जोन ऑफिस में पूरी करते हैं, उसी समय उपभोक्ता के साथ सीएसपीडीसीएल का बिजली बेचने का एग्रीमेंट भी होता है, जिससे उपभोक्ता के खर्च के बाद उसकी सोलर से शेष उत्पादन होने वाली बिजली को सीएसपीडीसीएल निर्धारित कीमत पर खरीद सके। 1 जून 2026 की स्थिति में राज्य में 1 लाख 93 हजार 371 आवेदन पीएम सूर्यघर के लिए हुए प्राप्त हैं। इनमें से 61 हजार 700 सौर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं और 1 लाख 32 हजार 28 स्थापना कार्य प्रगति पर हैं। 16 हजार उपभोक्ताओं के शून्य बिजली बिल का लाभ मिल चुका है।

प्रदेश में कुल 1222 वेंडर पंजीकृत

यह सम्मान राज्य में सौर ऊर्जा अभियान के अंतर्गत सर्वाधिक वेंडर पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश में 1222 वेंडर पंजीकृत हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ ने महिला स्वसहायता समूहों को भी वेंडर बनाया है।

केस-1

कोटा निवासी पीजी रहांगडाले बताते हैं कि अप्रैल में वेंडर ने पूरा सिस्टम लगा दिया, लेकिन स्मार्ट मीटर न लगने के कारण मई बीतने तक कनेक्शन शुरू नहीं हो सका। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि बढ़ते बिजली बिल के बोझ को कम करने के लिए सोलर लगवाया था, लेकिन अब गर्मी खत्म होने को है। दो महीने बाद भी वेंडर की लापरवाही से हम सोलर के लाभ से वंचित हैं।

केस-2

रामकुंड निवासी देवेंद्र सोनकर का अनुभव और भी बुरा है। उन्होंने दिसंबर में सोलर पैनल लगवाया, लेकिन वह सही से काम नहीं कर रहा। सिस्टम में एमसीबी ओवरलोड के कारण बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। देवेंद्र ने बताया कि कई बार फोन किया, लेकिन वेंडर न तो फोन उठा रहा है और न ही मैसेज का जवाब दे रहा है। हमें समझ नहीं आ रहा कि अब अपनी शिकायत लेकर कहां जाएं।

पीएम सूर्यघर घरेलू आवेदन मिले- 193371

कनेक्शन लगे- 61700

स्थापना के लिए शेष- 132028

सब्सिडी दी गई- 45978 को

सोलर पैनल की उम- 25 साल (आंकड़े 1 जून तक के)

Related Articles

Back to top button