छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

MP News: आम आदमी पार्टी ने महापौर रानी अग्रवाल को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

भोपाल। आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकारिणी को प्रदेश में नया अध्यक्ष मिल गया है। सिंगरौली से महापौर रानी अग्रवाल को मध्य प्रदेश का आम आदमी पार्टी का अध्यक्ष मनोनीत किया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक द्वारा महापौर रानी अग्रवाल की नियुक्ति की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें आम आदमी पार्टी ने कुछ समय पहले ही प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी थी। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भोपाल में आयोजित सभा के बाद नई कार्यकारिणी के गठन की बात कहीं जा रही थी। अब पार्टी की तरफ से प्रदेशाध्यक्ष के नाम का ऐलान किया गया है।

एमपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी:

आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। 14 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भोपाल में आयोजित रैली में चुनावी बिगुल फूंकते हुए ये घोषणा की थी। उन्होंने ये भी कहा था कि मध्य प्रदेश में अगर उनकी सरकार आई तो बिजली, स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाओं को मुफ़्त कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button