छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

चाकू के हमले से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर। चाकू के हमले से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही एक अन्य घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने महादेवघाट के शनि मंदिर के पास युवक को चाकू मारने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को जब्त किया है। वहीं मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विजय सोनवानी ने आशीष बंजारे एवं उमेश मसकोले पर चाकू से वार करने की रिपोर्ट पुलिस थाना में दर्ज कराया। जिस पर पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने मामले में फरार आरोपियों अमित यदु उर्फ छोटू पिता बृजलाल यदु उम्र 33 वर्ष निवासी यादव पारा रायपुर, रवि ठाकुर पिता हरनाथ ठाकुर उम्र 19 वर्ष निवासी प्रखर बुक डिपो के सामने, रायपुर, मुकेश यादव उर्फ बिडी पिता चिंता राम यादव उम्र 23 वर्ष साकिन यादवपारा देवेन्द्र आटज्ञ चक्की के पास,रायपुर और गिरीन्द यदु उर्फ बिट्टू पिता उत्तम यदु उम्र 28 वर्ष निवासी यादवपारा रायपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू को जब्त किया है। प्रकरण के एक अन्य आरोपी का पता तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button