प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह राजपूत जी के नेतृत्व में सीएम से मुलाकात


विगत दिनों छग पशुधन विकास विभाग में कार्य आधारित मानदेय पर कार्य करने वाले paiw गौसेवक एवं मैत्री महासंघ ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से सौजन्य मुलाकात किया गया जिनमें छग भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रबल प्रताप जूदेव जी ने संघ की लंबित मांग को सीएम के पास रखा और कहा कि हमारे गौमाता के सेवक की जो जो समस्याएं है उनका जल्द निराकरण हो । इस पर सीएम जी ने कहा कि विगत कई वर्षों से लंबित मांग को आने वाले कैबिनेट की बैठक में विस्तारपूर्वक चर्चा किया जाएगा और यथासंभव पहल करने का पूर्ण कोशिश किया जाएगा । इस मुलाकात में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह राजपूत के अलावा प्रदेश के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा सचिव पुष्पकांत शर्मा कोषाध्यक्ष धर्मेश अटनागर सह सचिव रामकृष्ण सिन्हा मीडिया प्रभारी भूषण देवांगन एवं शिष्ट मंडल में हिंदू जन जागृति समिति महाराष्ट्र एवं छग संगठक श्री सुनील घनवट जी ने कहा कि जो छग पशुपालन विभाग में कार्य कर रहे प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता मैत्री गौसेवक को एक निश्चित मासिक मानदेय राशि प्राप्त हो साथ ही मंदिर महासंघ के रायपुर संयोजक श्री मदन मोहन उपाध्याय जी हिन्दू जन जागृति समिति के समन्वयक श्री हेमंत गुप्ता कानस्कर जी आशीष परिडा जी रोहित तिरंगा सहित इस मुलाकात में उपस्थित थे



