छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
छह करोड़ की निजी भूमि मुफ्त में मांगने पहुंचीं महापौर, सिंहदेव ने किया साफ इनकार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अंबिकापुर । महापौर मंजूषा भगत ने भाजपा पार्षदों के साथ गुरुवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात की। बिना मुआवजा के सिंहदेव की निजी जमीन पर सड़क निर्माण के लिए लिखित में अनुमति देने का आग्रह किया। बाजार भाव के हिसाब से लगभग छह करोड़ रुपये की जमीन मुफ्त में निगम को देने से सिंहदेव ने इनकार कर दिया।उन्होंने कहा कि शहर में जनसुविधा के नाम पर उनकी निजी जमीन कई स्थानों पर ले ली गई है लेकिन एक रुपये का मुआवजा भी नहीं दिया गया है। राशि की बात अलग है लेकिन सैद्धांतिक रूप से जब मुआवजा का प्रविधान है तो सरकार को इसके लिए पहल करनी होगी।



