कोल लेवी घोटाला…ईओडब्ल्यू आज स्पेशल कोर्ट में अंतिम आरोप पत्र (चार्जशीट) पेश करेगी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 570 करोड़ रुपए के कथित कोल लेवी घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) सोमवार को स्पेशल कोर्ट में अंतिम आरोप पत्र (चार्जशीट) पेश करेगी। मामले में 9 आरोपियों को 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया गया है। बता दें कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव 9 आरोपियों को आज कोर्ट में पेश होना होगा। दअरसल, विशेष कोर्ट ने कोल लेवी घोटाले के आरोपी कांग्रेस नेताओं और अफसरों को पेश होने के लिए समन जारी किया है। जिन 9 आरोपियों को समन जारी हुआ है, उसमें कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, रामगोपाल अग्रवाल, आईएएस जयप्रकाश मौर्य और दीपेश टांक समेत 9 लोग शामिल है।

छत्तीसगढ़ कोल स्केम 570 करोड़ रुपये के कथित कोल घोटाले मामले में ईओडब्ल्यू आज विशेष न्यायालय के सामने अंतिम चार्जशीट पेश करेगी। इस मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत 9 आरोपियों को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। आज सभी आरोपी विशेष न्यायालय के सामने पेश होंगे। ईओडब्ल्यू की चार्जशीट में नेताओं और अफसरों पर करोड़ों रुपये के लेन-देन का आरोप लगाया गया है। मामले में आईएएस जयप्रकाश मौर्य और निलंबित आईएएस रानू साहू भी आरोपी हैं।
चार्जशीट के मुताबिक, सोम्या चौरसिया को करीब 31 करोड़ रुपये और रानू साहू को 5.52 करोड़ रुपये मिलने का आरोप है। जांच एजेंसी का दावा है कि अब तक करीब 170 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति जब्त की जा चुकी है। ईओडबल्यू के मुताबिक, घोटाले की रकम का इस्तेमाल चुनावी गतिविधियों और प्रॉपर्टी खरीदने में किए जाने का भी आरोप है।



