प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

इंदौर की जिन बहुमंजिला इमारतों में पहले से लाइन, वहां 99 रुपये में मिलेगा गैस कनेक्शन, पहले महीने का बिल भी माफ

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंदौर। केंद्र के निर्देश पर पीएनजी उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाने और सिलिंडर पर निर्भरता कम करने के लिए नए फैसले लिए गए हैं। इसके तहत इंदौर-उज्जैन में गैस आपूर्ति कर रही अवंतिका गैस कंपनी ने घोषणा की है कि बहुमंजिला इमारतें जहां पहले से गैस कनेक्शन की लाइन आ चुकी है, वहां रहने वाले उपभोक्ताओं को सिर्फ 99 रुपये में पीएनजी कनेक्शन दिया जाएगा। अवंतिका गैस कंपनी ने केंद्र से मिले निर्देश और जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक के बाद नए उपभोक्ताओं के लिए योजना लागू की है।

कंपनी का कहना है कि पहले महीने 500 रुपये तक की गैस का कोई बिल नहीं लिया जाएगा। चार-पांच लोगों के सामान्य परिवार के लिए मासिक गैस की खपत आमतौर पर इतनी ही होती है। गैस कंपनी ने यह भी कहा है पाइपलाइन गैस की आपूर्ति निर्बाध तरीके से जारी रहेगी। गुजरात से खबरें आ रही हैं कि वहां उद्योगों को गैस आपूर्ति बंद की गई है और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए दोपहर में कुछ घंटे आपूर्ति रोकी जाती है। इंदौर में इसके उलट गैस की आपूर्ति को नियंत्रित करने का कोई विचार नहीं है।

अवंतिका गैस कंपनी ने कहा है कि इंदौर में कलेक्टर के साथ हुई बैठक में भी निर्णय लिया है कि हम घरेलू के साथ औद्योगिक उपभोक्ताओं को भी गैस की आपूर्ति सतत और निर्बाध रूप से जारी रखेंगे। नए कनेक्शन या अन्य किसी मदद के लिए अवंतिका गैस कंपनी ने हेल्पलाइन नंबर 7509275091 जारी किया है।

उद्योगों को गैस पड़ेगी महंगी

घरेलू उपभोक्ताओं को राहत दे रही अवंतिका गैस कंपनी ने उद्योगों के लिए गैस उपयोग के मानक तय कर दिए हैं। नए नियमों के बाद औद्योगिक उपभोक्ताओं को अब तय सीमा से ज्यादा गैस उपयोग करने पर दोगुना से ज्यादा दाम चुकाना होंगे। गैस कंपनी ने सभी उद्योगों को इस बारे में सूचना पत्र भेजा है। इसके अनुसार बीते महीनों में उपभोग की गई गैस की मात्रा का 65 प्रतिशत से अधिक इस्तेमाल करते हैं तो अतिरिक्त मात्रा पर ज्यादा दाम चुकाना होगा। यानी 65 प्रतिशत गैस के लिए तो उद्योगों को करीब 57 रुपये प्रति किलोग्राम दाम देने होंगे, लेकिन उसके ऊपर जो भी अतिरिक्त गैस ली, उसके लिए दाम बढ़कर 130 रुपये प्रति किलोग्राम या उससे अधिक हो सकते हैं।

बीते तीन माह में लिए गए व्यावसायिक सिलिंडरों के औसत से दैनिक खपत निकालकर तय कोटे के अनुसार सिलिंडर दिए जाएंगे, ताकि सभी को उनकी जरूरत के अनुसार सिलिंडर मिल सके। घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई लगातार हो रही है। – एमएल मारू, जिला आपूर्ति नियंत्रक इंदौर

कंपनियों के नंबर पर नहीं हो रही बुकिंग

घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग व्यवस्था गड़बड़ाने से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। तय समयसीमा के बाद भी पेट्रोलियम कंपनियों के नंबरों पर काल करने पर बुकिंग नहीं हो रही। मिस काल और वाट्सएप चैट सुविधा बंद है और घरेलू गैस सिलिंडर बुक नहीं हो रहे हैं। इन सेवाओं का उपयोग करने पर आ रहे मैसेज में कहा जा रहा है कि जल्द बुकिंग नंबर जारी किया जाएगा, बार-बार काल कर परेशान न हो।

Related Articles

Back to top button