छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर में होलसेल सब्जी-फ्रूट्स दुकानदारों के इलेक्ट्रॉनिक तराजू में गड़बड़ी:नापतौल विभाग ने शास्त्री बाजार के 6 दुकानदारों पर लगाया जुर्माना, वेरीफिकेशन का थमाया नोटिस

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत के बाद शास्त्री मार्केट के थोक सब्जी और फल कारोबारियों की दुकानों में नापतौल विभाग ने अचानक जांच की। जांच के दौरान कुछ इलेक्ट्रॉनिक तराजुओं में गड़बड़ी मिलने पर विभाग ने छह दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए कुल 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। यह कार्रवाई कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर की गई।

नापतौल विभाग की टीम ने दुकानों में इस्तेमाल हो रहे इलेक्ट्रॉनिक तराजुओं और अन्य माप उपकरणों की जांच की। जांच में पाया गया कि कुछ दुकानदार बिना वैध सत्यापन और मुहर वाले तराजुओं का उपयोग कर रहे थे। इसके बाद उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए।

कई कारोबारियों को नोटिस जारी

विभाग ने अन्य व्यापारियों को भी अपने बाट-माप और इलेक्ट्रॉनिक तराजुओं का समय पर सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। जिन दुकानदारों के उपकरणों का सत्यापन नहीं मिला, उन्हें वेरीफिकेशन कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

जांच आगे भी रहेगी जारी

अधिकारियों ने कहा कि ग्राहकों के हितों की सुरक्षा और सही नापतौल सुनिश्चित करने के लिए ऐसी जांच आगे भी जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान सहायक नियंत्रक आर.एस. सोरी, निरीक्षक उमेश्वरी जांगड़े, निरीक्षक जितेन्द्र कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button