छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों सराहना की

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर  रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन में माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर समाज हित और जन-कल्याण से जुड़े विविध महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान, राज्यपाल श्री डेका ने रोटरी क्लब द्वारा संचालित विभिन्न समाज कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह क्लब सेवाभाव से प्रेरित एक सुव्यवस्थित और समर्पित संगठन है। सामूहिक प्रयासों की महत्ता पर बल देते हुए, उन्होंने ने कहा कि समाज के समग्र विकास और जन-कल्याण के लक्ष्यों को तभी सुनिश्चित किया जा सकता है, जब सभी संस्थाएं और नागरिक एकजुट होकर साथ कार्य करें। इस बैठक में राज्यपाल ने सामाजिक उत्थान और सामुदायिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतिनिधिमंडल को अपना मार्गदर्शन भी प्रदान किया,

इससे पूर्व, रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री रितेश जिंदल ने माननीय राज्यपाल का स्वागत किया। क्लब की ओर से सम्मान स्वरूप उन्हें एक स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सचिव श्री प्रकाश अग्रवाल सहित क्लब के अन्य विशिष्ट पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button