छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

पंडरिया में फूटा जनाक्रोश: अपराध,हत्या नरकंकाल,नशा,जुआ,सट्टा और कानून-व्यवस्था को लेकर विधायक व प्रशासन पर उठे सवाल

पंडरिया थाना प्रभारी की निष्क्रियता तथा जनता के साथ दुर्व्यवहार का आरोप - तत्काल प्रभारी बदला जाए अन्यथा थाने के सामने होगा आमरण अनशन - आंदोलनकर्ता   

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पंडरिया, 22 जून। पंडरिया नगर एवं क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराध, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, आदिवासी युवक के नरकंकाल मामले में न्याय की मांग अन्य दो लापता आदिवासी समाज के व्यक्तियों सहित लगातार मंदिरों – घरों में चोरीया,पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे अवैध शराब बिक्री,जंगलों में करोड़ों का सेटिंग में चलता जुआ, वही स्कूलों से लगा हुआ शराब भट्ठी जिससे महिलाओं छात्राओं के साथ छेड़ छाड़,की घटना,अवैध वसूली,अनियंत्रित वाहन राइडिंग,विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आयोजित जनआक्रोश धरना-प्रदर्शन, विशाल रैली, विधायक भावना बोहरा का पुतला दहन किया गया एवं थाना घेराव के बाद आंदोलनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

इससे पूर्व जिला युवा कांग्रेस के द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन में सर्व समाज के नागरिकों, व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा पीड़ित परिवारों ने अपना पूर्ण समर्थन देते हुवे अपनी बात भी रखी और क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुवे स्थानीय विधायक पर निरंकुश शासन प्रशासन संचालन का आरोप लगाते हुवे सीधा हमला किया। वक्ताओं ने एक ही परिवार के तीन लोगों की गुमशुदगी, जिसमें एक व्यक्ति का नरकंकाल मिलने की घटना, लगातार हो रही हत्याओं, मंदिरों घरों में लगातार चोरी, रोजाना मारपीट,अवैध शराब बिक्री, खुलेआम संचालित सट्टा-जुआ, युवाओं में बढ़ते नशे,महिलाओं- छात्राओं के साथ छेड़ छाड़, अनियंत्रित वाहन स्पीड ट्रेफिक व्यवस्था एसिडेंड से मौत,जैसी घटना, वही थाने के पास ही हुवे हत्याकांड के पीड़ित परिवार से प्राप्त शिकायत आवेदन पर तत्काल कार्यवाही हो तथा आम जनता की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

धरना के पश्चात निकाली गई विशाल जनआक्रोश रैली में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर जोरदार नारेबाजी के गगनचुमी गूंजों के साथ गली सड़क पर गुजरी और विधायक के झूठे वादे, भय मुक्त या भय युक्त माहौल, पुलिस प्रशासन की उदासीनता अवैद्य वसूली, बिगड़ते कानून-व्यवस्था में तत्काल सुधार,अपराधियों पर कठोर कार्रवाई तथा जनसुरक्षा सुनिश्चित करने सहित बारह – तेरह मुख्य बिंदुओं पर मांग कर जोरदार तरीके से आवाज उठाई गई। इसके बाद आंदोलनकारी गांधी चौक स्थित पंडरिया थाना पहुंचे, जहां भारी पुलिस बल की तैनाती देखने को मिली। आंदोलनकर्ताओं को रोकने दो बैरिकेट लगाए गए थे जबकि बहुत बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों की नाराज भीड़ ने एक बैरिकेट को एक झटके में तोड़ दिया वही थाना के बाहर गेट में लगे बैरिकेट और सैकड़ों पुलिस बल ने इस स्थान पर सभी लोगों को रोका घेराव के दौरान आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस एवं जोरदार तरीके से धक्का-मुक्की की स्थिति भी निर्मित हुई। उक्त आंदोलन इतना बड़ा और इतने विशाल संख्या में लोग जुड़ेंगे ये अनुमान किसी ने नहीं लगाया था !

वर्तमान थाना प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग जोरो से उठी

गौरतलब हैं कि आंदोलनकारियों ने प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में आदिवासी युवक नरकंकाल मामले की निष्पक्ष जांच, क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, अवैध शराब, सट्टा-जुआ एवं नशे के कारोबार पर कठोर कार्रवाई, स्कूली बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आम जनता के साथ पुलिस का बेहतर व्यवहार की मांग की। साथ ही वर्तमान थाना प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।

चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर इससे भी उग्र आंदोलन होगा

ज्ञापन सौंपने के दौरान आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगों पर ठोस कार्यवाही नहीं की गई तथा क्षेत्र की बिगड़ती कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो जनता इससे भी बड़ा,व्यापक और उग्र जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

विधायक भावना बोहरा के कुशासन संचालन दिखावे भरे राजनीति से नाखुश आंदोलनकर्ताओं द्वारा विधायक का पुतला दहन किया गया

आंदोलन के आखिर में सभी आंदोलनकर्ताओं द्वारा विधायक भावना बोहरा के तस्वीर रहित पुतला जिसमें वीडियो रिल बाजी तक सीमित कार्य करने और भय मुक्त पंडरिया के खोखले वादे दावे के खिलाफ विधायक का पुतला दहन किया गया !

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों ने एक स्वर में न्याय, सुरक्षा और अपराध मुक्त पंडरिया की मांग दोहराते हुए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button