Gold Rate Today: सप्ताह के पहले दिन सोने-चांदी में जबरदस्त तेजी, सिल्वर 10 हजार रुपये महंगी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
12 जनवरी, सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने निवेशकों और ग्राहकों को चौंका दिया। सप्ताह की शुरुआत तेज उछाल के साथ हुई, जहां सोना 2 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक महंगा हो गया, वहीं चांदी में करीब 10 हजार रुपये प्रति किलो की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। खास बात यह है कि चांदी ने एमसीएक्स में अब तक का अपना सबसे ऊंचा स्तर छू लिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते कीमती धातुओं में यह उछाल देखा जा रहा है।
सुबह करीब 10.30 बजे एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी की कीमत 2,62,097 रुपये दर्ज की गई। इसमें 9,372 रुपये प्रति किलो की तेजी आई। कारोबारी सत्र के दौरान चांदी का लो लेवल 2,60,711 रुपये प्रति किलो रहा, जबकि हाई लेवल 2,63,996 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। जानकारों का कहना है कि औद्योगिक मांग और निवेश दोनों बढ़ने से चांदी में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है।
सोने की कीमतों में भी बड़ा उछाल
सोने की बात करें तो सुबह 10.30 बजे के आसपास 10 ग्राम सोना 1,40,831 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। इसमें 2,012 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई। सोने ने आज 1,39,600 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,41,250 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई स्तर छुआ।



