छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर में नहर में मिली युवक की लाश:राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस, मृतक की शिनाख्त में जुटे अफसर

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 आरंग जिले के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम तोता के पास बुधवार सुबह नहर में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने नहर में शव को तैरता हुआ देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामलें में मर्ग कायम करके जांच शुरु कर दी है।

आरंग पुलिस के अनुसार सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने नहर में शव देखे जाने की सूचना दी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नहर से निकालकर पीएम के लिए भेजा है। मृतक की उम्र 35 वर्ष है। हालांकि, उसके पास से किसी प्रकार का पहचान पत्र या ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। शव की स्थिति को देखते हुए अंदेशा जताया जा रहा है कि मौत कुछ समय पहले हुई है।

पुलिस ने मौके का मुआयना कर आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। शुरुआती जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, जिसके चलते पुलिस हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना—तीनों संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा मौत का कारण

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। यदि रिपोर्ट में किसी प्रकार की चोट या संदिग्ध परिस्थिति सामने आती है, तो आगे की कार्रवाई उसी आधार पर की जाएगी। फिलहाल पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button