सीएसआईडीसी की हरी झंडी:11 साल बाद जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क को मंजूरी, देश में चौथा होगा, वेडिंग मॉल की सुविधा मिलेगी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छत्तीसगढ़ के सराफा कारोबारियों और आम जनता के लिए अच्छी खबर है। पिछले 11 साल से अटका हुआ राज्य का पहला ‘जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क’ बनने का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। मुंबई, सूरत और कोलकाता के बाद रायपुर में बनने वाला यह पार्क देश का चौथा ऐसा बड़ा सेंटर होगा।

छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन (सीएसआईडीसी) ने फैसला किया है कि इसे पंडरी में मौजूद रायपुर मंडी की खाली जमीन पर पीपीपी मोड पर बनाया जाएगा। इसके लिए अशोका बिल्डकॉन लिमिटेड को जिम्मेदारी दी गई है।
कंपनी को सीएसआईडीसी को 112.40 करोड़ का प्रीमियम देना होगा। ये रकम जमीन की लीज/अलॉटमेंट के बदले दी जाएगी। लेटर मिलने के बाद कंपनी ने डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया है। कंपनी पांच साल के भीतर इस काम को पूरा करेगी।
ये होंगे फायदे: कारीगरों और व्यापारियों की लागत घटेगी, स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
112 करोड़ रुपए सरकार को देगा बिल्डर
5 साल में पार्क को करेगा डेवलप
इस आधुनिक पार्क में इंटरनेशनल लेवल की सुविधाएं होंगी, जिससे गहने बनाने की लागत कम होगी और क्वालिटी बेहतर होगी। पार्क में डिजाइन स्टूडियो (नए और आधुनिक डिजाइन बनाने के लिए), असेसिंग लैब (सोने-चांदी और हीरों की शुद्धता जांचने के लिए लैब), कॉमन फैसिलिटी सेंटर, हाई-टेक सिक्योरिटी और लॉजिस्टिक्स।
इसके अलावा, हीरा, सोना और कीमती पत्थरों का काम करने वाले स्थानीय कारीगरों को मुफ्त स्किल ट्रेनिंग भी दी जाएगी, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
छत्तीसगढ़ का पहला जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क पंडरी में स्थित मंडी की खाली जमीन पर बनेगा। पीपीपी मोड पर इसे बनाने के लिए अशोका बिल्डकॉन कंपनी का चयन किया गया है। इस पार्क से छत्तीसगढ़ को देशभर में सराफा कारोबार में नई पहचान मिलेगी।
ट्रैफिक जाम कम लगेगा: अभी रायपुर का सराफा कारोबार सदर बाजार, हलवाई लेन और पंडरी जैसी तंग जगहों पर बिखरा हुआ है। त्योहारों और शादियों के सीजन में यहां भयंकर जाम लगता है। नया पार्क बनने के बाद शहर के ये बड़े-बड़े ज्वेलरी शोरूम इस पार्क में शिफ्ट हो जाएंगे।
लोगों को गहने के साथ ‘वेडिंग शॉपिंग मॉल’ की सुविधा: यह सिर्फ गहनों का पार्क नहीं होगा, बल्कि इसे छत्तीसगढ़ के पहले ‘वेडिंग डेस्टिनेशन शॉपिंग मॉल’ के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। यानी शादी-ब्याह की खरीदारी के लिए यह वन-स्टॉप सेंटर होगा, जहां- शादी के कपड़े, फोटोग्राफी जैसे सभी कारोबार एक ही जगह मिलेंगे।
रायपुर का नाम चुनिंदा शहरों में शामिल होगा: पंडरी इलाके में मौजूद रायपुर मंडी की करीब 9.616 एकड़ जमीन पर यह पार्क बनेगा। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर बनने वाले इस प्रोजेक्ट को मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता वाली पीपीपी एप्रेजल कमेटी से भी मंजूरी मिल गई है।
छत्तीसगढ़ का पहला जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क पंडरी में स्थित मंडी की खाली जमीन पर बनेगा। पीपीपी मोड पर इसे बनाने के लिए अशोका बिल्डकॉन कंपनी का चयन किया गया है। इस पार्क से छत्तीसगढ़ को देशभर में सराफा कारोबार में नई पहचान मिलेगी।जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क का मंडी में बनना तय हो गया है। डीपीआर तैयार करने के लिए रायपुर एसोसिएशन से भी सुझाव मांगे गए हैं। यह सरकार का बेहद महत्वपूर्ण फैसला है। कई साल से अटके इस पार्क के शुरू होने से राज्यभर में सराफा कारोबार बढ़ेगा।



