हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में सीएम साय हुए शामिल:छत्तीसगढ़ को 7 कंपनियों से 9580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, 7800+ रोजगार मिलेंगे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छत्तीसगढ़ को निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मिली है। हैदराबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में सात प्रमुख कंपनियों ने राज्य में 9580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। इनके जरिए 7800 से अधिक रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राज्य विकसित भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में तेजी से उभर रहा है।
राज्य सरकार ने निवेशकों के लिए ‘रेड कारपेट’ नीति अपनाई है। नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद देश और विदेश में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य को अब तक 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और दक्षिण भारत के प्रमुख उद्योगपति मौजूद रहे। राज्य प्रतिनिधिमंडल ने कई बड़ी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की और छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
सरकार का कहना है कि इन निवेश प्रस्तावों को तेजी से धरातल पर उतारने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे राज्य में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, इन्वेस्टमेंट कमिश्नर रितु सैन, सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक विश्वेश कुमार, उद्योग विभाग के संचालक प्रभात मलिक शामिल रहे।
हमारे पास लॉजिस्टिक हब बनने की क्षमता मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मध्य भारत में स्थित छत्तीसगढ़ देश का प्रमुख लॉजिस्टिक हब बनने की क्षमता रखता है। राज्य सात राज्यों से घिरा हुआ है और 60 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं तक सीधी पहुंच प्रदान करता है। रेलवे नेटवर्क, भारत माला परियोजना, एयर कार्गो सुविधाएं और खनिज संसाधन राज्य को उद्योगों के लिए अत्यंत अनुकूल बनाते हैं।
हाइपरनेक्स्ट डेटा सेंटर करेगा 4200 करोड़ निवेश
सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव हाइपरनेक्स्ट डेटा सेंटर लिमिटेड की ओर से आया। कंपनी 4200 करोड़ रुपये की लागत से भारत का पहला समर्पित डिजास्टर रिकवरी डेटा सेंटर कैंपस स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। इस परियोजना से लगभग 250 रोजगार सृजित होने की संभावना है।
इसके अलावा फीग्रेड एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने सीमेंट क्षेत्र में 2912 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया है। इससे लगभग 4000 रोजगार मिलने की उम्मीद है। निवाई लैब्स प्राइवेट लिमिटेड ने एआई, जीपीयू इंफ्रास्ट्रक्चर और विष्णुदेव असेंबली के लिए 1000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना प्रस्तुत की है। इसके अलावा सौर ऊर्जा, टेक्सटाइल, फार्मा और डेयरी क्षेत्र की अन्य कंपनियों ने भी निवेश प्रस्ताव दिए हैं।
सरकार



