छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

दुष्कर्म केस में जेल में बंद ‘चावल वाले बाबा’ की बिगड़ी तबीयत, कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर लाया गया

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महासमुंद    दुष्कर्म के आरोप में महासमुंद सेंट्रल जेल में बंद कथावाचक और ज्योतिषाचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री को स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए गोपनीय तरीके से रायपुर लाया गया। पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें पहले रायपुर केंद्रीय जेल पहुंचाया गया, जहां जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उपचार के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

जानकारी के मुताबिक, जेल में बंद रहने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद चिकित्सकीय परीक्षण कराने का फैसला लिया गया। सोनोग्राफी समेत अन्य जरूरी जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें दोबारा महासमुंद सेंट्रल जेल भेजा जा सकता है। महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने नरेंद्र नयन शास्त्री के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपों से जुड़े तथ्य सामने आने के बाद उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रायपुर जिले के सिलयारी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।

रायपुर लाए जाने के दौरान मीडिया के सवालों पर नरेंद्र नयन शास्त्री ने आरोपों पर सीधे तौर पर कुछ भी कहने से इनकार किया। उन्होंने केवल इतना कहा कि हो सकता है यह मेरे खिलाफ साजिश हो।

चावल वाले बाबा’ के नाम से थी पहचान
रायपुर जिले के सिलयारी निवासी नरेंद्र नयन शास्त्री कथावाचन और ज्योतिष कार्यक्रमों के कारण लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। श्रद्धालुओं के बीच उनकी पहचान ‘चावल देखकर भविष्य बताने वाले बाबा’ के रूप में बनी हुई थी। उनके धार्मिक आयोजनों और आश्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते थे। हालांकि दुष्कर्म के आरोपों के बाद उनका नाम विवादों में आ गया है और मामला न्यायिक प्रक्रिया में है।

Related Articles

Back to top button