इंडियन बैंक के कार्यपालक निदेशक ने किया विशेषीकृत एमएसएमई शाखा का उद्घाटन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। इंडियन बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री आशुतोष चौधरी दिनांक 16.06.2025 को रायपुर शहर के एक दिवसीय दौरे पर थे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने इंडियन बैंक की विशेषीकृत एमएसएमई शाखा का उद्घाटन किया व छत्तीसगढ़ राज्य में इंडियन बैंक द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न बैंकिंग सेवाओं व बैंक के विभिन्न उत्पादों के बारे में जन सामान्य को अवगत कराया। उन्होंने आम जनता के साथ-साथ कॉर्पोरेट ग्राहकों के लाभ के लिए इंडियन बैंक द्वारा की गई विभिन्न डिजिटल पहलों के बारे में भी जानकारी दी तथा बैंकिंग दक्षता और बैंकिंग में ग्राहक अनुभव को बढ़ाने में डिजिटल नवाचार की परिवर्तनकारी भूमिका पर प्रकाश डाला” ।

अपने दौरे के दौरान उन्होंने कॉर्पोरेट ग्राहक बैठक में सभी ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुरूप बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराते रहने हेतु आश्वस्त किया । श्री चौधरी जी के साथ क्षेत्र महाप्रबंधक कार्यालय भुवनेश्वर से क्षेत्र महाप्रबंधक महोदया श्रीमती एम अरुणा, रायपुर अंचल के अंचल प्रबंधक श्री रूपेश कुमार अग्रवाल एवं उप अंचल प्रबंधक श्री अमित गौरव उपस्थित रहे ।



