ताजा खबरमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

मध्य प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ाई जाएगी मंदारिन, रशियन, जर्मन व फ्रेंच

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भोपाल। मध्य प्रदेश के 68 पीएमश्री और स्वशासी महाविद्यालयों में नए सत्र से भारतीय भाषाओं के साथ चीन की मंदारिन और रूस की रशियन भाषा भी पढ़ाने की तैयारी है। यह पाठ्यक्रम छह माह का होगा। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए स्वशासी कॉलेजों व उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान को नोडल केंद्र बनाया गया है।

साथ ही पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए समिति बनाई है, जो सभी भाषाओं के पाठ्यक्रम 30 जनवरी तक तैयार कर उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान को उपलब्ध कराएगी। विद्यार्थी को एक भाषा के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा। 60 घंटे का पूरा पाठ्यक्रम ऑनलाइन होगा।

Related Articles

Back to top button