सड़क हादसे में 4 यात्रियों को गंभीर चोटें:मवेशी को बचाने के लिए मोड़ी बस, पेड़ से टकराई; 15 से अधिक यात्री घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छत्तीसगढ़। सन्ना थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर गुरगुरी से बगीचा जा रही ग्रामीण बस सेवा की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गुरगुरी-बेडेकोना पुल से आगे हल्के मोड़ के पास बस सड़क किनारे स्थित सरई के पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस में सवार 15 से अधिक यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें करीब चार यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घायलों को आसपास के ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश की स्थिति सामान्य बताई गई। हादसा गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे रपटा नाला जैसे क्षेत्र के पास हुआ। बस गुरगुरी से यात्रियों को लेकर बगीचा की ओर जा रही थी हादसे के समय बस में 15 से अधिक यात्री सवार थे। गुरुवार को चंपा में साप्ताहिक बाजार का दिन होने के कारण बस में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ होने की बात सामने आई है। बाजार जाने और वहां से लौटने वाले ग्रामीण भी बड़ी संख्या में बस में सवार थे। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक बस गुरगुरी-बेडेकोना पुल पार करने के बाद हल्के मोड़ की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान चालक के सामने मवेशी आने की बात सामने आई। उसे बचाने के प्रयास में बस को मोड़ने के दौरान चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क से उतरकर किनारे स्थित सरई के पेड़ से जा भिड़ी।

मोड़ पर नियंत्रण बिगड़ने से हादसे की आशंका बस तेज रफ्तार में थी और हल्के मोड़ पर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके बाद बस सड़क किनारे स्थित सरई के पेड़ से टकरा गई। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों को लेकर संबंधित स्तर पर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। ग्रामीण बस सेवा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है।
घायलों को भेजा गया जिला अस्पताल हादसे में एकम्बा निवासी सुधू (50 वर्ष) को चोटें आई हैं। वहीं बस में सवार 75 वर्षीय एलेकजेंडर तिर्की भी घायल हुए हैं। उनके हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी है। उपचार के दौरान उनके चोट वाले स्थान पर तीन टांके लगाए गए। फिर उन्हें जिला अस्पताल रिफर किया गया। इसके अलावा कई अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार करीब चार यात्रियों को अपेक्षाकृत अधिक चोट लगी, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं।हादसे के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वर्तमान में सभी स्वस्थ हैं। सन्ना इलाके में बस के दुर्घटना में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली हैं। चालक ने बताया कि मवेशी को बचाने के लिए बस को मोड़ने से दुर्घट्ना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।



