छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

जेल से निकला आरोपी, स्वागत में लगे नारे:गौ-तस्करी के शक में युवक से मारपीट और जातिसूचक-टिप्पणी मामले में हुआ था गिरफ्तार गोल्डी शर्मा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर में गौ तस्करी के शक में सतनामी समाज के व्यक्ति के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जाति सूचक टिप्पणी करने पर कथित गौ-सेवक अमरदीप शर्मा उर्फ गोल्डी शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। अब मंगलवार को जमानत मिलने के बाद रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है।

जेल से बाहर निकलते ही समर्थकों ने उनका स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान “देखो-देखो शेर आया” और “जय श्रीराम” जैसे नारे भी लगाए गए। गोल्डी शर्मा पिछले 17 दिनों से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, रायपुर जिले के आरंग विकासखंड की गुदगुदा ग्राम पंचायत में सतनामी समाज के सदस्य बलराम कुर्रे के साथ मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में गोल्डी शर्मा और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी किसान के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट और धमकी देते नजर आए थे।

भैंसों से भरे वाहन को रोकने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, गांव में भैंसों से भरे एक वाहन को रोकने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा और उसके साथियों पर बलराम कुर्रे के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा। पीड़ित पक्ष ने जाति सूचक टिप्पणी करने की शिकायत भी दर्ज कराई थी।

सतनामी समाज ने किया था प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button