छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तपकरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 16 वर्षीय किशोर ने 9 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तपकरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 16 वर्षीय किशोर ने 9 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. यह शर्मनाक वारदात 15 अप्रैल की रात उस वक्त हुई, जब दोनों पक्ष एक ही पारिवारिक जन्मदिन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे.

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने माता-पिता के साथ एक रिश्तेदार के घर बर्थडे पार्टी में गई थी. रात करीब 9 बजे जब बच्ची घर से बाहर निकली, तभी वहां मौजूद आरोपी किशोर उसे जबरन पास के एक खेत में ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

जब बच्ची बदहवास और रोते हुए वापस लौटी, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. पूछने पर मासूम ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया.

मामला संवेदनशील और आपसी रिश्तेदारी से जुड़ा होने के कारण पहले सामाजिक स्तर पर विचार-विमर्श किया गया, जिसके तुरंत बाद परिजनों ने करडेगा पुलिस चौकी में मामला दर्ज कराया. 

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5डी के तहत मामला पंजीकृत किया. मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया गया. पूछताछ में किशोर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है.

Related Articles

Back to top button