छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

5 किलो की बच्ची को हाइब्रिड पर-वेंट्रिकुलर वीएसडी डिवाइस क्लोजर द्वारा बचाकर NH MMI के डॉक्टरों की टीम ने फिर एक बार दर्शाया अपना कौशल

1 वर्षीय बच्ची में हाइब्रिड पर-वेंट्रिकुलर वीएसडी डिवाइस क्लोजर।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। गंभीर कुपोषण से ग्रस्त एक वर्ष की छोटी बच्ची का ओडिसा में एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पैशलिटी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित एक बाल चिकित्सा कार्डियोलॉजी शिविर में परीक्षण किया गया जिसमें यह पाया गया कि उसका वजन सिर्फ 5 किलोग्राम ही है, जिसमें (14 एमएम) वीएसडी (इसमें दिल के निचले कक्षों के बीच दीवार में एक छेद होता है) जिसके साथ बहुत अधिक पीए प्रेशर (फेफडों में उच्च रक्तचाप) पाया गया।
आगे इलाज के लिए उस बच्ची को एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पैशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर में लाया गया, जाँच और परीक्षण के बाद, बच्ची में गंभीर रूप से कुपोषण और वीएसडी के निदान की पुष्टि हुई और अब वीएसडी को बंद करने की जरूरत थी। लेकिन ओपन हार्ट सर्जरी में जोखिम बोहोत अधिक था और लंबे समय तक अस्पताल में जीवित रखना भी मुश्किल था। इस जोखिम को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया।
वीएसडी बंद करना एक अच्छा विकल्प था, लेकिन वीएसडी बहुत बड़ा था और इसीलिए उसके अनुसार एक बहुत बड़े उपकरण के साथ उसके डेलेवेरी सिस्टम की आवश्यकता थी। क्योंकि यह बच्ची ज्यादा छोटी थी और वीएसडी अधिक बड़ा था जिसमें परक्यूटेनियस क्लोजर तकनीकी द्वारा प्रक्रिया करना संभव नहीं था। इसलिए एक नई तकनीक की योजना बनाई गई। हृदय की एक दीवार (राइट वेंट्रिकल फ्री वाल) मे सीधे पंचर करके डिवाइस से बंद कर दिया गया था, फिर उपकरण लगाने के बाद सर्जन द्वारा पंचर को बंद कर दिया गया। टीईई एक तरह की इकोकार्डियोग्राफी है, जिसमें अन्नप्रणाली द्वारा एक ट्रांसड्यूसर के साथ एक प्रोब डाली जाती है। यह वास्तविक समय में हृदय और डिवाइस प्लेसमेंट की एक स्पष्ट छवि प्रदान करता है।
इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण करने में 45-50 मिनट लगे। ऑपरेशन के बाद अब बच्ची स्वस्थ है और प्रक्रिया के सातवें दिन ही उसे छुट्टी भी दे दी गई।
योजना, निष्पादन और पोस्ट ऑपरेटिव देखभाल से इस तरह की प्रक्रिया के लिए टीम के सदस्यों के बीच अत्यधिक सामंजस्य की आवश्यकता होती है। इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पैशलिटी हॉस्पिटल के कार्डियक साइन्सेस की टीम ने अपना पूरा समर्पण दिया जिसमे कार्डियक सर्जन (डॉ हरि कुमार, डॉ सुमित), कार्डियक एनेस्थेसिस्ट (डॉ अरुण अंडपन, डॉ राकेश चंद, डॉ धर्मेश) और कार्डियोलॉजिस्ट (डॉ सुमंत शेखर पाढ़ी, डॉ किंजल बख्शी) शामिल थे। यह एक वर्ष की बच्ची, हमारे राज्य में इस तरह की दुर्लभ प्रक्रिया से गुजरने वाले सबसे छोटे बच्चों में से एक है।
श्री तपानी घोष (फैसिलिटी डायरेक्टर – एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल) का इस प्रक्रिया को सफलता पूर्वक संपन्न करने में संपूर्ण सहयोग रहा।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने 2020-21 बैच के प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों से की मुलाकात

पूरी दक्षता और निष्ठा से छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा करने का दिया मूल मन्त्र

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर/2023/ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज विधानसभा में छत्तीसगढ़ 2020-21 बैच के प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों से मुलाकात की। इस मौके पर अधिकारियों को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित आप सभी अधिकारियों को प्रदेश में जनता से सीधे जुड़कर उनके बीच रहकर काम करने का अवसर मिल रहा है। इसलिए सिद्धांतों से समझौता किए बिना और अपराधियों से कड़ाई से निपटते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने अधिकारियों को पूरी दक्षता और निष्ठा से छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा करने का मूल मन्त्र दिया।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से भारतीय पुलिस सेवा 2021 बैच के प्रशिक्षु अधिकारी आकाश कुमार शुक्ल, अमनकुमार झा, रविंद्र कुमार मीणा, रोहित कुमार शाह, उदित पुष्कर और 2020 बैच के चिराग जैन और उमेश गुप्ता ने भेंट की। इनके साथ निर्देशक, राज्य पुलिस अकादमी श्री रतन लाल दांगी साथ थे।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था द्वारा सेनानी स्वर्गीय श्री विजय राम नायक जी की जन्म शताब्दी समारोह में किया राष्ट्रगान एवं उनकी पद रज का संग्रहण

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। रविवार को सिलयारी कुरूद मैं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री विजय राम नायक जी की जन्म शताब्दी समारोह मे दुर्ग के सांसद माननीय श्री विजय बघेल जी मुख्य अतिथि थे अध्यक्षता धरसीवा की विधायक श्रीमती अनीता शर्मा द्वारा की गई समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे इस अवसर पर श्री विजय राम नायक जी के जीवन पर उनकी पुत्री श्रीमती डॉक्टर मुक्ति बैस द्वारा रचित एवं हरिभूमि के माननीय संपादक महोदय श्री साहू जी द्वारा संपादित पत्रिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया था। समारोह में उपस्थित सभी उत्तराधिकारिओं का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर संस्था ने अपना राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम जोकि प्रत्येक महीने के प्रथम रविवार को अपने पूर्वजों के नाम राष्ट्रगान गाकर मनाया जाता है के तहत राष्ट्रगान का गायन किया । साथ ही साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पद रज संग्रहण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वर्गीय श्री विजय राम नायक जी की पद रज का संग्रहण भी किया । कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मुरली मनोहर खंडेलवाल ,अशोक कुमार रायचा ,राजेंद्र कुमार चतुर्वेदी ,महेश दुबे ,बी डी जोशी ,महेश वर्मा ,पी आर अहीर ,मंगल सिंह, राजेंद्र जंघेल ,दिनेश तिवारी, बसंत कश्यप, चंद्रहास मोरैया ,रमा जोशी एवं बहने, शशि पांडे, श्रीमती कल्पना शर्मा, भारत भूषण शर्मा, छविराम चंद्राकर जी तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को राजिम भक्तिन माता जयंती की दी शुभकामनाएं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण, गृह, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को राजिम माता जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के लोगों की सुख समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। अपने बधाई सन्देश में श्री साहू ने कहा कि श्रद्धा और भक्ति की प्रतीक राजिम माता के नाम पर छत्तीसगढ़ की धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी राजिम का नाम पड़ा है। राजिम भक्तिन माता के आदर्श और विचार हमे हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। पूरे प्रदेश वासियों पर उनकी कृपा और आशीर्वाद बनी रहे, यही हमारी कामना है।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने तीर्थयात्रियों की स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर 24 दिसम्बार 2022- प्रदेश के राजस्व एंव आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने संध्या समय रायपुर रेलवे स्टेशन पर हरी झण्डी दिखाकर तीर्थयात्रियों की स्पेशल ट्रेन को रवाना किया। ट्रेन को रवाना करने से पहले राजस्व मंत्री ने ट्रेन के विभिन्न कोच में जाकर सभी तीर्थ यात्रियों से मुलाकात कर उन सबके सुखद यात्रा की कामना करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त किया। इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि जो लोग अलग से जाकर सुदूर दक्षिण भारत में रामेश्वरम धाम व अन्य क्षेत्रों की तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते हैं उनके लिए इस प्रकार से की गई सामूहिक तीर्थ यात्रा की व्यवस्था बहुत मददगार साबित होती है। राजस्व मंत्री ने श्री त्रिपुर तीर्थ यात्रा सेवा समिति के आयोजकों और सदस्यों को साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से एक तरफ तो वे लोग समाज की सेवा कर ही रहे हैं, दूसरी तरफ वे सभी स्वयं भी पुण्य अर्जित कर रहे हैं और वास्तव में देखा जाए तो यह भी समाज सेवा का बहुत बड़ा कार्य है। श्री अग्रवाल ने सभी तीर्थ यात्रियों को स्वयं का ध्यान रखते हुए यात्रा के दौरान एक दूसरे को सहयोग करने की बात पर भी बल दिया।
यद्यपि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री को कोरबा से ही इस स्पेशल ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करना था लेकिन जांजगीर जिला में मुख्यमंत्री का प्रवास होने के कारण उन्हें वहां जाना पड़ा अतएव वे तीर्थ यात्रियों से रायपुर में मुलाकात कर सके। इस स्पेशल ट्रेन में कोरबा जिला सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 1580 श्रद्धालुगण यात्रा कर रहे हैं जिन्हें तमिलनाडु राज्य में स्थित रामेश्वरम धाम सहित दक्षिण भारत के अन्य तीर्थों की यात्रा करवाई जाएगी। इस तीर्थ यात्रा के प्रमुख आयोजक राहुल यादव ने इस अवसर पर बताया कि रामेश्वरम धाम के अलावा सभी तीर्थ यात्रियों को कन्याकुमारी, रिूपति बालाजी, मदुरै के मीनाक्ष सुंदरम, और मल्लिकार्जुन ज्योर्तिलिंग का दर्शन करवाया जाएगा। नया साल के पहले दिन 1 जनवरी को सभी मल्लिकार्जुन का दर्शन करेेंगे और 3 जनवरी को यह स्पेशल ट्रेन 11 दिन बाद कोरबा वापस पहुंचेगी। कुल 21 बोगियों वाली इस ट्रेन मेें 5 बोगी वातानुकूलित और शेष 16 बोगियां स्लीपर कोच हैं। इस ट्रेन में सवार कुल 1580 यात्रियों में से कोरबा के लगभग 450 यात्री शामिल हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों और पड़ोसी राज्य झारखण्ड व बिहार के भी कुछ यात्री शामिल हैं। सभी यात्रियों की बेहतर देखभाल के लिए यत्रियों के साथ राहुल यादव, एस. गांगुली, अंजु तिवारी, रीना राय, दिलीप और रोहित नेताम भी साथ में यात्रा कर रहे हैं।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

ग्रीन आर्मी द्वारा आगामी 5 वर्षों में मिशन ग्रीन रायपुर का रोड मैप तैयार

ग्रीन आर्मी का आगामी 5 वर्षों की योजना तैयार।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर का बैठक विगत दिनों आनंद वाचनालय भवन ब्राह्मण पारा में सम्पन्न हुआ जिसमें संस्था के 15 ज़ोन पदाधिकारियों को मिशन ग्रीन रायपुर एवँ गजराज बांध गहरीकरण विषय पर परिचर्चा हेतु आमंत्रित किया गया। सभा मे उपस्थित समस्त जोन पधाधिकारीयों एवँ सदस्यों ने अपने परिचय देते हुए पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन विषय मे अपना विचार व्यक्त किये, सभा मे उपस्थित शशिकान्त यदु ने कहा- वृक्षारोपण हेतु खुले स्थानों की जरूरत होगी जिसके लिए जमीन का सर्वे कार्य तत्काल शुरू किया जाय और इस कार्य के लिए हम स्कूल, कालेज, शासन-प्रशासन ,नगर निगम का मदद ले सकते है, दिलीप तिवारी- रोड निर्माण के दौरान रोड के मध्य एवँ किनारों में वृक्षारोपण की प्रायमरी व्यवस्था होनी चाहिए। डॉ कुलदीप ने कहा-संस्था के प्रत्येक सदस्य अपना लक्ष्य निर्धारित करे और जब तक कार्य पूर्ण न हो जाये निरंतर प्रयाश करे और उसे पूर्ण करें,। आर एन शर्मा- सभा के दौरान आने वाले नए विचार एवँ समस्याओं के समाधान हेतु त्वरित कार्यवाही कर हम अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते है। एस पी साहू – रोड के किनारे ऐसे पौधे को लगाया जाए जो पशुओं का आहार न बने जैसे- तुलशी तरु, सिंदूर लगा सकते है। गुरदीप टुटेजा- सभी धर्म समाज को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जा सकता है। हेमंत ठाकुर- वृक्षारोपण के पश्चात वृक्षों का संरक्षण एवं सवंर्धन नितांत आवश्यक है। जितेंद्र कटवार- हर घर हरियाली हो और हम अपने कार्याे की समीक्षा भी करते रहें। योगेश यदु- वृक्षारोपण हेतु हम अपने घर के आस पास को प्रेरित करे एवँ शुरूवात अपने घर से करे। डॉ विजय जैन ने कहा कि रायपुर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा स्कीम के तहत हम वृक्षारोपण करेंगे। इस प्रकार सभा मे उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा विचार व्यक्त किया गया संस्था का कहना है इस ग्रीन सिटी योजना हेतु रायपुर नगर निगम, जिला प्रशासन और वन विभाग के साथ मिटिंग किया जायेगा एवं सबकी स्पष्ठ भूमिका तय की जायेगी उपरोक्त परिचर्चा उपरांत सर्वसम्मति से आगामी 5 वर्षों में 5 लाख पोधों का वृक्षारोपण करने का अहम निर्णय लिया गया। आज की इस बैठक सभा मे संस्था के लगभग 30 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे जिनका स्वागत संस्था अध्यक्ष श्री एन. आर नायडू द्वारा स्वागत उद्बोधन देकर किया गया। जिसके पश्चात ग्रीन विंग अध्यक्ष श्री मोहन वल्याणी एवँ संस्था संस्थापक श्री अमिताभ दुबे द्वारा संपूर्ण रायपुर शहर को ग्रीन शहर में कैसे तब्दील कर सकते है रूपरेखा तैयार कर प्रस्तुत किया गया, सभा के अंत में उपस्थित सदस्यों को स्वलपहार प्रदान किया गया एवं श्री शशीकांत यदु द्वारा उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद आभार व्यक्त कर सभा समापन का घोषण किया गया।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

मंडी के 5 सीटों पर बूथ स्तर पर संघन चुनाव अभियान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सांसद दीपक बैज, रायपुर नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे व कांग्रेस नेताओं ने ली समीक्षा बैठक

रायपुर। सांसद दीपक बैज ने बैठक लेकर मंडी के 5 सीटों की समीक्षा कर आने वाले दिनों में बूथ स्तर पर सघन अभियान छेड़ने का लिया निर्णय। छत्तीसगढ़ के सांसद दीपक बैज ने बुधवार को मंडी में कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाकर जिसमें रायपुर नगर निगम के अध्यक्ष पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय साहू सहित छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि जो हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार में लगे हैं उनकी बूथ स्तर तक के समीक्षा की। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की 10 गारंटी को आम जनता तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग रणनीति बनाकर कार्य करने हेतु दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी 5 वर्षों में लोगों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं को छोड़कर अपनी जेब भरने में लगे रहे। भारत में पूरा भ्रष्ट मंत्रिमंडल का नजारा हिमाचल में घूमने के पश्चात देखने को मिला। हिमाचल प्रदेश के लोग बड़े भोले भाले एवं अधिकांश लोग सरकारी नौकरियों पर आधारित जीवन बिताते हैं उनको पेंशन देने के बजाय बुढ़ापे में कष्ट देने के अलावा कोई काम नहीं किया। महंगाई एवं बढ़ती बेरोजगारी तथा हिमांचल की सभी चीजों को ठेकेदारों के हवाले करने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प यहां की जनता ने ले लिया है।


दीपक बैज एवं प्रमोद दुबे ने बताया कि वीरभद्र सिंह की सरकार को लोग याद करके आम लोगों की सरकार तथा हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने के लिए कांग्रेस को जिताने की अपील की है। दीपक बैज ने कहा कि जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार आम लोगों के लिए योजना बनाकर काम कर रही है उसी प्रकार हिमाचल प्रदेश में भी आने वाले दिनों में वही नीतियां तय की जाएंगी जिससे जनता को सीधे लाभ प्राप्त हो।

Related Articles

Back to top button