चौकीदार को रस्सी से बांधकर फैक्ट्री में किये थे लाखों की डकैती
चौकीदार को बंधक बनाकर बंद फैक्ट्री में डकैती करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) रॉबिन्सन गुरिया की सतत् मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत हीरापुर स्थित अमरनाथ इस्पात बंद फैक्ट्री को निशाना बनाकर दिये थे डकैती की घटना को अंजाम। चौकीदार को रस्सी से बांधकर फैक्ट्री में किये थे लाखों की डकैती
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!योजना बनाकर सुनियोजित तरीके से विगत एक सप्ताह तक फैक्ट्री की रेकी कर दिये थे घटना को अंजाम। आरोपियों के कब्जे से लगभग 17 लाख रूपये कीमत के डकैती किये गये सामानों सहित घटना में प्रयुक्त सामान व चारपहिया/दोपहिया वाहन किया गया है जप्त। तीनों आरोपी पूर्व में भी चोरी, नकबजनी, मारपीट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं में रह चुके है जेल निरूद्ध। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी है फरार, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तारी के किये जा रहे है प्रयास।



