छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर में नितिन डागा और दुर्ग में गुलशन बघेल के यहां ईडी का छापा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर-दुर्ग। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग में मंगलवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने रायपुर के पंडरी में रवि नगर स्थित सुशील विला में कारोबारी नितिन डागा के घर दो गाडिय़ों तथा दुर्ग में ऋषभ कॉलोनी में बघेल्स कॉर्पोरेट के फाउंडर और ठगी के आरोपी गुलशन बघेल के घर ईडी की टीम ने दबिश दी है। टीम दो गाडिय़ों में पहुंची, जिसमें 10 से ज्यादा अधिकारी शामिल हैं। फिलहाल मौके पर जांच जारी है। यह कार्रवाई भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मामले में होने की आशंका है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रायपुर के पंडरी स्थित रवि नगर में आज सुबह करीब 4 बजे श्वष्ठ ने नितिन डागा के घर छापेमारी की। दो गाडिय़ों में पहुंचे आधा दर्जन अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। नितिन डागा का ज्वेलरी और जमीन का कारोबार बताया जा रहा है। हालांकि यह कार्रवाई किस मामले में हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

वहीं गुलशन बघेल, बघेल्स कॉर्पोरेट प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर हैं। कंपनी बिल्डिंग निर्माण, सड़क निर्माण, अर्थवर्क, मटेरियल हैंडलिंग और ट्रांसपोर्ट सेवाओं से जुड़े काम करती है। कंपनी सरकारी और निजी क्षेत्र की निर्माण परियोजनाओं में भी काम करती है। करीब 6 साल पहले गुलशन बघेल पर खुद को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भतीजा बताकर सरकारी नौकरी लगवाने का दावा करने और एक महिला से ठगी करने के आरोप में पुलिस ने पकड़ा था।

Related Articles

Back to top button