छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

सेंध लेक में 2 नवंबर को भव्य सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो, कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राज्योत्सव 2026 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में 2 नवंबर को नवा रायपुर अटल नगर स्थित सेंध लेक क्षेत्र में भारतीय वायु सेना के प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा और स्थल निरीक्षण के लिए रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह अधिकारियों के दल के साथ सेंध लेक पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि एयर शो में बड़ी संख्या में दर्शकों और अतिथियों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में दर्शकों की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।

Related Articles

Back to top button