छत्तीसगढ़ताजा खबरप्रमुख खबरें

11 जनवरी को पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति, राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। बैठक में 11 जनवरी को पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक करने निर्णय लिया गया है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने प्रदेश कार्यकारिणी की नई टीम घोषणा किया इसके बाद पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित 11 जनवरी को प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 11 बजे आयोजित होगी। वर्चुअल बैठक में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा बैठक लेकर प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को बधाई दिया और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। श्री वर्मा ने बैठक के दौरान कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगें और भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे, इसमें ज्यादा से ज्यादा ओबीसी वर्ग के लोगों की बड़ी भूमिका होगी।

छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, डा. रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी, वेलजी भाई मसानी सहित प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button