छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

नेशनल हाईवे पर ट्रक चालक से 35 हजार से ज्यादा लूटने वाले 1 आरोपी सहित 3 नाबालिग गिरफ्तार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बेमेतरा। ग्राम अकोली एवं खैरा के बीच नेशनल हाईवे 130 में चाकू की नोंक पर ट्रक चालक से 35 हजार रुपये से अधिक की लूटपाट करने वाले एक आरोपी सहित तीन नाबालिगों को फास्टरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लुट किए मोबाईल कीमती 10,000 रूपये, नगदी रकम 1,280 रूपये, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 04 जेडएच 2280 कीमती करीबन 20,000 रूपये, धारदार वस्तु, जुमला लगभग 31,280 रूपये को जप्त कर बरामद किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी धनश्याम कुर्मी उम्र 50 साल ग्राम पण्डोतरा थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली ने 12 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने 12 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 07 सी. ए. 8513 को स्वंय चलाता है। 7 अगस्त को सीपथ से ईटा लोड करके रात्रि करीबन 11.30 बजे नया रायपुर में खाली करने के लिए जा रहा था। ग्राम अकोली एवं खैरा के बीच नेशनल हाईवे 130 में बाथरूम करने के लिए करीबन 01 बजे रात्रि में ट्रक को रोका था तभी चार व्यक्ति अचानक आये और मुझे पकडकर मारपीट कर अश्लील गालिंया देते हुये उनमे से एक ने मेरे उपर चाकू टीका दिये एवं मेरे जेब से 800 रूपये को निकाले तथा एक ने डण्डा से मेरे पीठ, हाथ बांह, दोनो पैर, बांया आंख के नीचे मे मारपीट किया और मोबाईल को लूट लिए। मेरे बैग को ले गया जिसमे 15,000 रूपये नगदी रखा था और एक दुसरे को जल्दी चलो चलो कह रहे थे और चारो लोग एक मोटर सायकल मे रायपुर रोड की ओर भाग गये। मेरे ट्रक में शासकीय ईटा लोड था जिसे छोडना जरूरी था तब जल्दी जल्दी में ईटा छोडने चला गया था। 08 अगस्त को फोन पे का करीबन 19,370 रूपये को अलग अलग जगह में फोन पे किया गया है। पुलिस ने आोपियों के खिलाफ थाना नांदघाट में अपराध सदर धारा 296,351 (3), 115 (2), 309 (4), 309 (6), 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की। प्रकरण में विवेचना के दौरान जिला बलौदाबाजार थाना हथबंद निवासी ग्राम जांगडा के रहने वाले निखिल ऊर्फ मन्नु यादव उम्र 21 वर्ष एवं 03 विधि से संघर्षरत बालक से उक्त घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया। प्रकरण में आरोपी निखिल ऊर्फ मन्नु यादव पिता शिव प्रसाद यादव उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम जांगडा थाना हथबंद जिला बलौदाबाजार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया तथा 3 विधि से संघर्षरत बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Back to top button