छोटे और बड़े मुर्गे को लेकर दो भाइयों हुई बहस, बड़े ने छोटे भाई पर किया चाकू से हमला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बिलासपुर। मोपका चौकी के चिल्हाटी धनवारपारा में हरेली त्योहार के दौरान बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर छोटे और बड़े मुर्गे को लेकर हुए विवाद के बाद चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। हरेली त्योहार को लेकर दोनों भाइयों ने मुर्गा खरीदकर घर लाया था। इसी दौरान छोटे और बड़े मुर्गे को लेकर दोनों भाइयों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बड़े भाई ने कथित तौर पर आपा खो दिया। पास में रखे धारदार हथियार से उसने अपने छोटे भाई पर हमला कर दिया। हमले में रूपेश धनवार (22 वर्ष) निवासी चिल्हाटी धनवारपारा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल रूपेश को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना में आरोपी बताए जा रहे बड़े भाई की पहचान गौतम धनवार (40 वर्ष) निवासी धनवारपारा के रूप में हुई है। बताया गया है कि दोनों भाई मजदूरी का काम करते हैं। परिवार के सदस्य सूरज धनवार के अनुसार, वह मजदूरी से वापस घर पहुंचा, तब उसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर मोपका चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाने में जुट गई है।



