छत्तीसगढ़ताजा खबरप्रमुख खबरें

भूपेश सरकार ने हमारे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने का बेहतर अवसर दिया: भावेश बघेल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक :– गिल्ली-डंडा, भौंरा जैसे खेलों में खिलाड़ी दिखा रहे हैं जौहर

धरसींवा :– छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को वैश्विक पहचान दिलाने और लोगों में खेल के प्रति जागरूकता लाने शुरू की गई छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओ. बी. सी विभाग़ भावेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने का यह एक बेहतर अवसर है। मुख्यमंत्री लगातार छत्तीसगढ़ की परंपराओं को सहेजने की दिशा में काम कर रहे हैं।छत्तीसगढ़ की अपनी परंपरा और पहचान है। इन खेलों के माध्यम से हमें अपनी जड़ों की तरफ फिर से लौटने का मौका मिला है। गांव में इस तरह के आयोजन होने से एक बार फिर इन खेलों की पहचान बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ी इन्हें जान पाएगी। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों के खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए खेल व युवा कल्याण विभाग के माध्यम से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक करा रहा है। यह आयोजन 6 अक्टूबर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक पूरे राज्य में किया जा रहा है।

@@ गिल्ली-डंडा, भौंरा जैसे खेलों में खिलाड़ी दिखा रहे हैं जौहर
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में गिल्ली डंडा, लंगड़ी दौड़, पिट्ठुल, संखली, कबड्डी, खो खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा), गेड़ी दौड़, फुगड़ी, भौंरा, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, बिल्लस स्पर्धा आदि का आयोजन किया जा रहा है । यह प्रतियोगिता 3 वर्गो में आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में आयु वर्ग के तीन भागों में बांटा गया है। जिसमें पहला 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा 18 से 40 वर्ष की आयु तक वहीं तीसरा 40 वर्ष से अधिक आयु तक इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्ग के प्रतिभागी होंगे। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 6 स्तर निर्धारित किए गए हैं। इन स्तरों के अनुसार खेल प्रतियोगिता के तीन चरण होंगे। पहले राजीव मितान क्लब स्तर पर स्पर्धा होगी। आठ क्लब को मिलाकर एक क्लब बनाया जाएगा। खिलाड़ी विकासखंड स्तर पर होने वाली प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद विकासखंड, नगरी निकाय क्लस्टर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र और मेडल भी दिया जाएगा। प्रतियोगिता ग्रामीण और नगरीय निकाय दोनों स्तर पर आयोजित की जा रही है.

Related Articles

Back to top button