छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

राजनीति में मेरे आदर्श, प्रेरणा-स्तंभ एवं सतत् जनसेवा के अद्वितीय प्रेरणा-पुंज, राष्ट्र निर्माण के महानायक, प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी से आज उनके निवास 7, लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली में आत्मीय भेंट का गौरव एवं सौभाग्य प्राप्त हुआ।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नरेंद्र भाई मोदी जी ऐसे युगदृष्टा व्यक्तित्व हैं जिन्होंने कर्तव्य को केवल दायित्व नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अटूट संकल्प के रूप में देखने की प्रेरणा दी है। “राष्ट्र प्रथम, राष्ट्रसेवा सर्वोपरि” का उनका जीवन-दर्शन जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति, ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है।

आज 5 अगस्त के पावन अवसर पर प्रभु श्रीरामचंद्र जी के ननिहाल की ओर से उन्हें श्रीराम मंदिर स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा उनके ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की, जिसके परिणामस्वरूप करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की शताब्दियों पुरानी आस्था को मूर्त रूप प्राप्त हुआ।

इसी ऐतिहासिक तिथि पर अनुच्छेद 370 को हटाकर माननीय प्रधानमंत्री जी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के संकल्प को साकार करते हुए जम्मू-कश्मीर को पूर्ण रूप से भारत की मुख्यधारा से जोड़कर माँ भारती के स्वाभिमान को नई ऊँचाई प्रदान की। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए उनके प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त किया।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन हम सभी पर सदैव बना रहे तथा आपके प्रेरणादायी नेतृत्व में राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर कार्य करने का अवसर प्राप्त होता रहे।

Related Articles

Back to top button