छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

दुर्ग नगर निगम के 9 एल्डरमेनों ने ली शपथ, विकास और जनसेवा का लिया संकल्प

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्ग नगर पालिक निगम में शासन द्वारा नामांकित 9 एल्डरमेनों का शपथ ग्रहण समारोह श्रद्धेय मोतीलाल वोरा सभागार में संपन्न हुआ। समारोह में प्रदेश के शिक्षामंत्री और महापौर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव थे। उनके साथ महापौर अलका बाघमार, राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू, कलेक्टर अभिजीत सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक और सभापति श्याम

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभी 9 नामांकित एल्डरमेनों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान सभी ने नगर के विकास, जनहित और नागरिकों की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। महापौर अलका बाघमार ने कहा कि एल्डरमेनों के अनुभव से नगर निगम की कार्यप्रणाली और मजबूत होगी।

समारोह में एल्डरमेनों के परिजन भी मौजूद रहे। _

दुर्ग से रिपोर्टर रोहितास सिंह भुवाल_

शर्मा उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button