भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में टकराव..पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस,वाटर कैनन चलाया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। दिल्ली में राहुल गांधी के पीएम आवास घेराव के विरोध में छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस नेता आमने-सामने हो गए हैं। भाजपा नेता कांग्रेस दफ्तर का घेराव करने निकले। इस दौरान राजीव भवन के पास कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और दो बार आंसू गैस छोड़ी गई। कई जगहों पर बैरिकेडिंग लगाई गई, जिसे प्रदर्शनकारियों ने तोडऩे की कोशिश की।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने अराजकता फैलाने की कोशिश की। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि राहुल गांधी देश में अर्बन नक्सलवाद को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। काफी बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता बरसते पानी में भी डटे हुए थे वे सभी राहुल के कृत्य की निंदा कर रहे थे।



