छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

भीषण हृदयाघात के बाद दिल ने लगभग काम करना किया बंद, उन्नत ECMO तकनीक से 56 वर्षीय मरीज को मिला नया जीवन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स, रायपुर में आपातकालीन उपचार, ईसीएमओ जीवन रक्षक प्रणाली और एंजियोप्लास्टी से बचाई गई मरीज की जान

रायपुर। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स, रायपुर के चिकित्सकों ने 56 वर्षीय एक मरीज की जान बचाकर गंभीर हृदय आपातकाल के उपचार में बड़ी सफलता हासिल की। मरीज को भीषण हृदयाघात के बाद अत्यंत गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। हृदयाघात के कारण उनका हृदय बुरी तरह प्रभावित हो चुका था और शरीर के अन्य अंगों तक पर्याप्त मात्रा में रक्त नहीं पहुंच पा रहा था। उनकी जान को तत्काल खतरा था।

रायपुर निवासी 56 वर्षीय राजेश साहू (नाम परिवर्तित) को सीने में तेज दर्द के बाद अस्पताल लाया गया। जांच में पता चला कि हृदय तक रक्त पहुंचाने वाली तीनों प्रमुख धमनियां गंभीर रूप से अवरुद्ध थीं। इसके साथ ही फेफड़ों में पानी भर गया था, हृदय की धड़कन अनियमित हो गई थी और हृदय की रक्त पंप करने की क्षमता भी काफी कम हो चुकी थी, जिससे उनकी स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

Related Articles

Back to top button