छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ के आवास मंत्री बंगले पर धरना, 500 जवानों की मौजूदगी में नकटी में बाउंड्रीवाल निर्माण जारी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। नवा रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। हाउसिंग बोर्ड द्वारा की गई इस कार्रवाई में 80 से ज्यादा मकान ढहा दिए गए, जिसके बाद शुक्रवार को विस्थापित परिवारों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। प्रभावित ग्रामीणों ने पहले कलेक्ट्रेट के सामने धरना देकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, और फिर पैदल मार्च करते हुए आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के बंगले का घेराव किया। यह प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा और इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बनी।

इधर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नकटी गांव में 66 एकड़ क्षेत्र में बाउंड्रीवाल और फेंसिंग का काम शुरू कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों में और नाराजगी बढ़ गई है। उनका आरोप है कि प्रशासन संवाद के बजाय दबाव की नीति अपना रहा है। दूसरी ओर, मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। नकटी के बाद अब नया रायपुर के ही तूता गांव में भी लोगों को नोटिस मिलने लगे हैं, जिससे गांव में बुलडोजर कार्रवाई की आशंका से दहशत का माहौल है। कई परिवारों ने डर के मारे खाना तक नहीं बनाया है और महिलाएं व बच्चे रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button