छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर के सरोना में नातिन के जन्मदिन में आई महिला से स्कूटी सवार बदमाश पर्स झपटकर फरार हो गया

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। सरोना इलाके में बुधवार सुबह स्कूटी सवार झपटमार ने कवर्धा से नातिन के जन्मदिन में शामिल होने आई महिला को निशाना बनाया। बदमाश महिला का पर्स झपटकर फरार हो गया। पर्स में करीब 2.60 लाख रुपये के सोने के जेवर, मोबाइल और नकदी रखी थी। घटना के बाद डीडी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

ये है पूरा मामला

  • पुलिस के मुताबिक पीड़िता चंद्रिका देवांगन, कवर्धा जिले के देवांगन पारा की रहने वाली हैं। वह अपने पति अशोक कुमार देवांगन के साथ सरोना स्थित बेटी के घर नातिन के जन्मदिन में शामिल होने आई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बुधवार सुबह दोनों पति-पत्नी पैदल सरोना चौक की ओर जा रहे थे, जहां से उन्हें कवर्धा के लिए वाहन पकड़ना था
  • सुबह करीब छह बजे जब दोनों राधाकृष्ण मंदिर के पास पहुंचे। इसी दौरान सामने से स्कूटी पर आए एक युवक ने महिला के कंधे पर टंगा पर्स झपट लिया। वारदात इतनी तेजी से हुई कि दंपती कुछ समझ पाते, उससे पहले आरोपी तेज रफ्तार से केपीएस स्कूल की ओर भाग निकला। अचानक हुई घटना के कारण दोनों स्कूटी का नंबर भी नहीं देख पाए।
  • सोने से भरा हुआ था पर्स

    • पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पर्स में एक सोने का रानी हार, सोने की चेन, एक जोड़ी सोने के ईयररिंग, करीब एक हजार रुपये नकद और एक मोबाइल रखा था। चोरी गए जेवरों की कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये आंकी गई है। कुल मिलाकर पर्स में रखे सामान की कीमत करीब 2.60 लाख रुपये बताई है।
    • घटना की सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button