एमिनेंस अवॉर्ड-2026:52 हस्तियों का सम्मान, डॉ रमन बोले-नवाचार से छत्तीसगढ़ बना रहा विकास की नई पहचान; गांजावाला के गानों पर झूमे लोग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छत्तीसगढ़ एमिनेंस अवॉर्ड-2026 में बुधवार को सम्मान और मनोरंजन का शानदार संगम देखने को मिला। एक ओर समाज और प्रदेश के विकास में योगदान देने वाली 52 विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है, जिसमें समाज के हर वर्ग का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सम्मानित हस्तियों ने अपने समर्पण, संघर्ष, नवाचारी सोच और मेहनत के दम पर न सिर्फ अपने क्षेत्र में पहचान बनाई, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा भी बने हैं।
गांजा वालों के गानों ने बनाया माहौल
वहीं बॉलीवुड सिंगर कुणाल गांजावाला की लाइव परफॉर्मेंस ने पूरे ऑडिटोरियम का माहौल बना दिया। गांजावाला ने अपने दिवंगत साथी सिंगर (केके) को भावुक अंदाज में ट्रिब्यूट भी दिया। उनके लोकप्रिय गानों पर मौजूद लोग देर तक झूमते और गुनगुनाते रहे।
आयोजन की सराहना
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन ने दैनिक भास्कर के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच प्रतिभा, नेतृत्व और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने का प्रभावी माध्यम है। मीडिया केवल सूचना देने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की भी अहम भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने कहा यह प्रेरणा देगा
कार्यक्रम में मौजूद अन्य अतिथियों ने कहा कि एमिनेंस अवॉर्ड उन लोगों के सम्मान का प्रतीक है, जिन्होंने चुनौतियों को अवसर में बदलकर अपने क्षेत्र में नई पहचान बनाई। यह आयोजन उपलब्धियों का सम्मान करने के साथ नई पीढ़ी को बेहतर करने की प्रेरणा भी देता है।



